स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में एक सैकड़ा लोगों ने कराई जांच

a International National Regional News Uttar Pradesh

मेदांता लखनऊ की स्वास्थ्य टीम ने किया परीक्षण

फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने स्वास्तिक क्लीनिक में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का संचालन मेदांता लखनऊ की टीम द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 100 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
शिविर के दौरान मेदांता लखनऊ की टीम ने विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें कीं। इनमें ईसीजी, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, ब्लड प्रेशर, बीएमडी टेस्ट और शुगर की जांच शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे और प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह और महामंत्री शांतनु वर्मा के नेतृत्व में यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मेदांता लखनऊ की ओर से डॉ. हिमांशु पांडेय और उनकी टीम ने सभी मेडिकल परीक्षण किए।
इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक इकबाल, जिला संगठन मंत्री राजकुमार मिश्रा, डॉ. लविस कुमार गुप्ता, मेडिकल कॉलेज से डॉ. बृजभान व डॉ. रवि, सुमन पैथोलॉजी के अखिलेश, आशीष कुमार और प्रशांत मणि शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।