लव मैरिज का खौफनाक अंजाम प्रेम के बदले मिली मौतकोटेदार पति ने पत्नी की लोहे की राड से कर दी हत्या

a International National Regional News Uttar Pradesh

द बैनर न्यूज़

हमीरपुर। लव मैरिज के बाद एक ऐसा भयानक अंजाम देखकर लोगों में सनसनी फैल गयी है। यहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद कोटेदार पति ने अपनी पत्नी को लोहे की राड से पीट पीटकर मार डाला और अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे को उसी कमरे में कैद कर फरार हो गया। जब लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो कमरा खोलकर वह अंदर पहुंचे तो शव देखकर दंग रह गये और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया गया है।

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी कोटेदार मोइनुद्दीन पुत्र फकरुद्दीन का शनिवार की देर रात अपनी पत्नी रोशनी 27 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर बेडरूम में लेटी पत्नी को कोटेदार ने लोहे की राड से पीट पीटकर मार डाला और घटना के बाद अपने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को उसी कमरे में बंदकर फरार हो गया।घटना की जानकारी कमरे के अंदर बंद बच्चे के रोने की आवाज से हुई। जिस पर परिवार व मुहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोला तो रोशनी लहूलुहान हालत में पड़ी थी और शव के पास ही तीन वर्षीय मासूम बिलख बिलख कर रो रहा था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार ने मौदहा कस्बा निवासी रोशनी से लव मैरिज की थी। इस घटना से पूरे गांव में खलबली मची हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया है।