बाइक फिसलने से हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी

a International National Regional News Uttar Pradesh

फतेहपुर। जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी 23 वर्षीय गगन पुत्र श्यामलाल शनिवार दोपहर शहर आते समय एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर की सीमा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में गगन के साथ बाइक पर सवार अन्य युवकों को भी हल्की चोटे आई हैं।
गगन किसी काम से अपनी बाइक से शहर आ रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत फतेहपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने गगन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया।

जिला अस्पताल पहुंचे घायल गगन के भाई शैलेंद्र ने बताया कि गगन किसी जरूरी काम से शहर आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर जांच कर रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही चोटों की गंभीरता स्पष्ट हो सकेगी।