@ बांदा से दिनेश शर्मा

वर्चस्व का मामला, आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें गठित
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
त्रिवेणी गांव में मुन्ना यादव 55 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की माने तो मुन्ना गांव के ही एक मंदिर के पास मौजूद था।उसी समय मनीष चतुर्वेदी आया और मुन्नायादव से विवाद करने लगा इसी बीच मनीष ने तमंचे से मुन्ना यादव के फायर झोंक दिया गोली लगते ही मुन्ना जमीन पर गिर पड़ा तभी मनीष मौके से फरार हो गए मुन्ना को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पर थाना अध्यक्ष संदीप सिंह के अलावा पुलिस अधीक्षक पलास बंसल,अपर एसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टाक मौके पर पहुंच गई फॉरेंसिक टीम तथा डाक स्क्वाड को बुलाया गया सहायक एसपी की माने तो मृतक और आरोपी दोनों ही अपराधी हैं किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। एक ने दूसरे पर फायर झोंक दिया।जिससे एक की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

