फतेहपुर: पटाखा मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

a International National Regional News

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के महात्मा गांधी महाविद्यालय में बनी पटाखा मंडी में रविवार दोपहर किसी अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों का कहना है कि किसी ने लोन लेकर तो किसी ने उधार लेकर अपनी दुकान लगाई थी जिससे पीड़ित दुकानदारों का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर, तहसीलदार सहित पूरा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद अफरा तफरी का माहौल था। लोग अपनी अपनी जान बचा कर भागे जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में लापरवाही की संभावना जताई जा रही है।


यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।


वहीं आक्रोशित दुकानदारों को कहना है कि इसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने नजर आई है अगर सही वक्त रहते दमकल की गाड़ियां और फायर ब्रिगेड वाले मौके पर मौजूद होते तो इतना बड़ा हादसा ना होता। लगभग दुकानदारों के बयान के अनुसार 30 से 35 मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई हैं।

वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष और एडवोकेट मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पीड़ितों की हर तरीके की संभावित मदद की जाएगी। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने भी पूरा आश्वासन दिया कि हर तरीके से पटाखा व्यापारियों की मदद की जाएगी और जिसकी भी गलती के कारण यह आग लगी है उसके ऊपर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।