फतेहपुर। जनपद में अक्टूबर माह के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थानों पर जन शिकायतें सुनी गईं और उनका निस्तारण किया गया।
इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं को सुना। शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में कुल 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 65 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि 28 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी थीं। राजस्व टीम के सहयोग से 13 राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, वहीं पुलिस से संबंधित 6 शिकायतों का भी समाधान हुआ। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

