कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी जताया विरोध
बांदा से दिनेश शर्मा की रिपोर्ट……………
बांदा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रर्दशन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खाद की किल्लत दूर कराने आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग की है
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खाद के लिए परेशान किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता , प्रमोद गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा उन्होंने जनपद बांदा की तीन समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिसमें किसानों की खाद की समस्या बिजली कटौती ,गंदी नालियों की साफ सफाई प्रमुख मांगे रही। राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने कहा सपा समाज सेवा, गरीबों की मदद और समाजवादी विचारधारा के लिए जानी जाती है अपनी स्पष्टवादिता और संघर्षशीलता उनका प्रमुख हथियार रहा है।बताया कि आम जन मानस की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो समाजवादी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वर्तमान शासन की बदहाल व्यवस्था पर उन्होंने तीखा व्यंग किया कि भाजपा दूसरों के कामों के उदघाटन में महारत हासिल कर रखी है। विश्व गुरु का दंभ भरने वाले लोग आज आम जनमानस की पीड़ा को नहीं समझ सकते। ज्ञापन देने में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ,वृन्दावन वैश्य,कुतेबा जमा खान नगर अध्यक्ष,शिवकरण पाल,उमेश यादव,आर के समुद्र,सुमन दिवाकर,श्याम बाबू खंगार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य,रामचंद्र गुप्ता,प्रमोद गुप्ता , मोहम्मद आरिफ रानू,पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,लोधी महेंद्र पाल वर्मा, अब्दुल रहीश,रियाज अली, उमेश यादव अमन यादव,विवेक यादव विक्की नेतराम वर्मा,हिमांशु वैश्य,मान सिंह खंगार,पंकज यादव,जितेंद्र अनुरागी,छोटू गुप्ता, मुशीर अहमद,जितेंद्र सिंह पप्पू, नवशाद अहमद,हरिशंकर राजपूत, दिलीप पटवा, दिलशाद खान, कामिल खान इरफान खान नीरज सिंह हवलदार विजय बहादुर सिंह पटेल हवलदार रतनलाल प्रजापति सूबेदार राजेंद्र प्रसाद सूबेदार आरके कुशवाहा सम्राट करण रिंकू मुन्नवर खंगार ,सतेंद्र पटेलऔर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

